रांची- राजधानी में फर्जी पुलिस वाले और फर्जी साधु ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं. कुछ लोग तंत्र-मंत्र के चक्कर में तो कुछ फर्जी छापेमारी के बहाने पैसे ठगने में लगे हुए हैं. रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ऐसे ठगों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है ताकि उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके.
ताज़ा मामला रांची के धुर्वा इलाके की है जहां एक महिला के घर इसी सप्ताह 5 से 6 लोग पुलिस बनकर रेड करने के लिए पहुंचे थे. सभी सादे लिबास में थे. उनके हाथ में केवल पुलिस वाला डंडा था.
महिला को जब शक हुआ तो उन्होंने उनका विरोध किया, क्योंकि उनके घर के किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं था. महिला के विरोध करने पर आनन-फानन में सभी फर्जी पुलिसकर्मी वहां से निकल लिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें भी ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं. इसके लिए पूरे जिले में गस्त बढ़ा दी गई है. साथ ही आम लोगों से यह अपील की गई है कि ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं.
सीनियर एसपी ने लोगों से अपील की है कि वैसे ठगों की सूचना डायल 112 या फिर रांची के किसी भी पुलिस अधिकारी के फोन पर दे सकते हैं. इसमें तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








