बिहार- बिहार के बेतिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दिनदहाड़े एक व्यापारी का पिस्टल के बल पर अपहरण कर लिया गया और जबरन जमीन रजिस्ट्री करवा ली गई. घटना का सीसीटीवी आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
इस पूरे मामले में आरोप पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू पर लगा है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इसी क्रम में बीते रविवार को पुलिस का एक्शन देखने को मिला. रवि उर्फ पिन्नू के की फॉर्च्यूनर गाड़ी को पुलिस जेसीबी से खींच कर ले गई. आरोपी रवि कुमार उर्फ पिन्नू पुलिस की गिरफ्त से फरार है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महनागनी स्थित एक राइस मिल से बीते शनिवार की दोपहर पिस्टल के बल पर एक मजदूर शिवपूजन महतो का अपहरण हुआ था. उससे जमीन लिखवा ली गई थी और मारपीट कर बाद में छोड़ दिया गया था.
घटना के बाद शिवपूजन महतो ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया था. कहा है कि रवि उर्फ पिन्नू अपने गाड़ी से उठाकर ले गया और जबरन पिस्टल के बल पर मारपीट करते हुए उसने जमीन लिखवा ली.








