धनबाद- धनबाद का मधुबन थाना क्षेत्र के हिलटॉप कंपनी का परिसर गुरुवार को रणक्षेत्र बन गया. रैयतों और कंपनी समर्थकों में हिंसक झड़प हुई. जिसमें दर्जनों राउंड फायरिंग और बमबाजी की घटना हुई है. इस घटना में बाघमारा एसडीपीओ जख्मी हुए हैं जबकिएक रैयत को भी गोली लगने की खबर है.
रैयतों और कंपनी समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह घायल हो गए हैं. आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
वहीं इस घटना में दो लोग घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक को गोली लगी है. जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसने बताया कि वह स्थानीय रैयत है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उस पर गोलीबारी की घटना को कारू यादव के समर्थकों ने अंजाम दिया है. वहीं गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के कार्यालय में भी आग लगा दी गई है. घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं.
दरअसल, धनबाद के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में रैयतों और आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. जिसमें दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चलीं और बमबाजी भी की गई. घटना की सूचना पर बाघमारा एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस स्थानीय नेता कारू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी.
कारू यादव को गिरफ्तार करने के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस को वाहन समेत मौके से भागना पड़ा. कालू यादव के समर्थकों द्वारा पथराव किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि कारू यादव स्थानीय प्रबंधन से मिलीभगत कर अवैध उत्खनन चलाना चाहता है. इसके लिए वह प्रबंधन के साथ मिलकर आसपास की जमीनों पर अवैध उत्खनन चलाने का काम कर रहा है.








