पटना- बिहार के पूर्वी चंपारण में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे 14 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. इनमें चार महिला शिक्षक भी शामिल हैं. राज्य सतर्कता विभाग ने यह कार्रवाई की है. यह मामला 2006 से 2015 के बीच हुई शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा है. जांच में इन शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए.
चिरैया थाने में रविवार को दो शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. ये दोनों शिक्षक फर्जी अंक पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे थे. एक अखबार के अनुसार आरोपियों में मीरपुर गांव निवासी प्रभु प्रसाद और बाकरपुर गांव निवासी शीला कुमारी शामिल हैं.
प्रभु प्रसाद मदीलवा गांव के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे. शीला कुमारी माधोपुर गांव के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं. इससे पहले भी इस प्रखंड के छह शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे, जिन्हें विभाग ने हटा दिया था. चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








