रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के बैंक अकाउंट में सोमवार को 2500-2500 रुपए ट्रांसफर किए. नामकुम के खोजाटोली के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान कार्यक्रम में जैसे ही बटन दबाकर मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए, महिलाएं खुशी से झूम उठीं.
हेमंत सोरेन ने महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने चुनाव में कमाल कर दिया. आपने हमें जो आशीर्वाद और सम्मान दिया उससे हम अभिभूत हैं. हमने वादा किया था कि राज्य की आधी आबादी को उनका हक-अधिकार दिलाएंगे. उनके सपनों को पूरा करने में हम मदद करेंगे.
आपको स्वावलंबी बनाने का भी हमने संकल्प लिया था. इसी क्रम में आज हमने इतना बड़ा कदम उठाया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि आप पर घर-परिवार की जिम्मेदारी तो होती ही है. अब राज्य के विकास में आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि इन पैसों का गलत इस्तेमाल न हो. आजकल कई चील-कौवे घूम रहे हैं. लालच देकर जुआ आदि में पैसे लगवा देते हैं. उनकी जमा पूंजी खत्म कर देते हैं.
उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं बहुत समझदार हैं. वह अपने पैसों का बहुत सोच-समझकर इस्तेमाल करतीं हैं. कहा कि आज हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, अब आपके सार्थक सहयोग की जरूरत है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








