छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. नक्सलियों ने IED विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया.
इस हमले में दंतेवाड़ा के 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए. हमला इतना खौफनाक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. विस्फोट वाली जगह एक बड़ा गड्ढा हो गया.
बस्तर रेंज के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल सुंदरराज पी ने बताया कि यह घटना कुटरू थाना के अंबेली गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान के बाद अपने स्कॉर्पियो वाहन से लौट रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी आनंद शुक्ला ने बीजापुर नक्सली हमले की निंदा की और बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, हमला नक्सलियों का कायराना हमला है. हमारे जांबाज जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए. उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में एक ठोस रणनीति बनाने की मांग की है.








