पटना- बेउर जेल अधीक्षक डॉ. विधु कुमार के ठिकानों पर ईओयू ने छापेमारी की है. आरोप है कि उन्होंने आय से 146 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है. विधु कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास के अलावे उनके पैतृक गांव स्थित आवास पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापा मारा है.
बेऊर काराधीक्षक बनने के बाद और उससे पहले की उनकी कमाई और वेतन के साथ-साथ पूर्वजों की संपत्ति का भी मिलान किया जा रहा है, क्योंकि आरोप है कि उन्होंने आय से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की है. अधिकारियों ने उनकी संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की है.
बेऊर जेल अधीक्षक बनने से पहले विधु कुमार पूर्णिया, मधुबनी और कटिहार जेल में भी अधीक्षक के पद पर रह चुके हैं. उस दौरान भी उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूत्रों के मुताबिक जेल अधीक्षक से जुड़ी संपत्तियों को लेकर ईओयू की टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं. माना जा रहा है कि करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का मामला उजागर हो सकता है.
मिल रही जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक रूप से जांच के दौरान आय से 146 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं. इस संदर्भ में 3 जनवरी को ही आर्थिक अपराध थाना में बेऊर जेल अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी.








