गुमला- गुमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. पूरी घटना जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बड़ा अजियातु गांव की है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं आरोपी मां फूलमनी देवी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने चली गई. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
घटना के संबंध में मृत बच्ची के पिता कैलाश गोप ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वह घर में खाना बना रहे थे, इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी फूलमनी देवी से बच्ची को गर्म कपड़े पहनाने को कहा, जिस पर उनकी पत्नी बच्ची को ले गई और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हल्की आवाज सुनकर जब वह घर में गए तो देखा कि उनकी पत्नी ने बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी है, इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. कैलाश गोप ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब थी.
2018 से ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. जिसकी दवा दी जा रही थी. कुछ दिनों से फूलमनी देवी की तबीयत खराब होने के कारण उक्त दवा बंद कर दी गई थी और दूसरी दवा दी जा रही थी. सब कुछ ठीक था, लेकिन कल अचानक फूलमनी द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया.








