पटना- BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर पटना में बवाल मचा हुआ है. रविवार को प्रशांत किशोर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. इस कार्रवाई में कई छात्र-छात्राएं घायल हुए.
प्रशांत किशोर पर आरोप लगा है कि वे लाठीचार्ज के दौरान छात्रों को छोड़कर भाग गए. अपने ऊपर लगे आरोप पर प्रशांत किशोर ने सफाई दी है. साथ ही सरकार को चेतानी दी है. उन्होंने कहा कि वे गांधी मैदान से नहीं भागे थे. इस दौरान सिटी एसपी पर भड़के, कहा, किसी को नहीं छोड़ेंगे.
प्रशांत किशोर ने कहा, लाठीचार्ज के खिलाफ हम हम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग जाएंगे. पुलिस ने हमलोगों पर प्राथमिकी की है तो मैं भी पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने जा रहा हूं. मैं किसी वर्दी और कुर्ता पाजामा वाले से डरने वाला नहीं हूं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशांत किशोर पर आरोप है कि उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर छात्रों पर लाठी चलवायी. इसपर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि जब तक मैं वहां खड़ा था, तब तक लाठी चार्ज नहीं हुआ. जब मैं वहां से हट गया तो मेरे हटने के 45 मिनट बाद लाठी चार्ज किया गया.
उन्होंने लाठीचार्ज का ऑर्डर देने वाले पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है. कहा कि जो भी सिटी एसपी हैं उनके खिलाफ कोर्ट में और मानवाधिकार में केस किया जाएगा.
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो 2 जनवरी से अनिश्चितकाल के लिए धरना पर बैठने जा रहे हैं. कहा कि अंतिम दम तक छात्रों के समर्थन में लड़ता रहूंगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








