रांची-
रांची- खूंटी स्थित दो शोरूम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. हालांकि गोलीबारी की इस घटना से किसी को नुकसान नहीं हुआ. लेकिन एक शोरूम के बाहर लगे शीशा चकनाचूर हो गया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से शहर के शोरूम में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.
यह घटना शहर के गायत्री नगर के समीप रविवार रात की बताई जा रही है. जहां रात करीब 9.45 बजे अज्ञात बंदूकधारियों ने टायर शोरूम और कार सर्विसिंग व एसेसरीज के शोरूम में फायरिंग कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यहां अपराधियों ने एक- एक कर तीन राउंड फायरिंग की. फायरिंग के दौरान तैनात सिक्योरिटी गार्ड परमेश्वर मुंडा बाल-बाल बच गए. उसने भाग कर अपनी जान बचाई. इस घटना में शोरूम के कांच का दरवाजा टूटकर गिर गया.
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे क्या कारण थी और अपराधियों का मकसद क्या था।








