रांची- रांची के पंडरा में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक होटल व्यवसायी को गोली मार दी.है. व्यवसायी का नाम सुमित कुमार बताया जा रहा है. घायल व्यवसायी को रिम्स ले जाया गया है.
मिली जानकारी अनुसार, घायल सुमित का एक करीबी होटल के नीचे मौजूद आईसीआईसीआई बैंक में पैसा जमा करने गया था. इसी बीच उसको लूटने के लिए कुछ हथियारबंद पहुंच गये थे. नजर पड़ते ही सुमित वहां पहुंच गये और हथियारबंद अपराधियों से भिड़ गये.
इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे वो जख्मी हो गए. इलाज के लिए युवक को रिम्स भेजा गया. बताया जा रहा कि व्यवसायी सुमित कुमार की हालत खतरे से बाहर है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. नाकेबंदी भी शुरु कर दी गई है. जांच जारी है.








