पटना- बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज से छात्रों में भगदड़ मच गई है, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। कई छात्रों को चोट आने की खबर है।
बता दें कि आज प्रशांत किशोर ने पटना में छात्र संसद बुलाया था जहां शामिल होने के लिए हज़ारों लोग गांधी मैदान में एकत्र हुए। ‘छात्र संसद’ के लिए अनुमति न होने के बावजूद, अभ्यर्थी और अभिभावक अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए।
विरोध प्रदर्शन में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। विरोध में शामिल लोग मुख्यमंत्री के आवास की ओर जाने पर अड़े थे। प्रशासन की ओर रोके जाने के बावजूद जब वे नहीं माने तो बल का प्रयोग करना पड़ा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। बीपीएससी अभ्यर्थी हाल ही में संपन्न 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया था।








