बिहार- बिहार के शेखपुरा जिले में एक स्कूल के शिक्षक की शुक्रवार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब शिक्षक अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे.
मृतक शिक्षक का नाम पिंटू रजक बताया जा रहा है. वह अरियरी थाना के हुसैनाबाद गांव के रहने वाले हैं, मृतक की पत्नी ने मीडिया से कहा, “मुझे एक फोन आया. उन्होंने मुझे बताया कि मेरे पति के साथ हादसा हो गया है.
मैंने पूछा कि हादसा कहां हुआ? तो उन्होंने कहा कि चबारा के आसपास. जब हम वहां पहुंचे तो लोगों ने हमें घटना के बारे में बताया. हमारा गांव ब्राह्मणों का है, उन्हीं से मेरे पति की दुश्मनी थी. मुझे उन लोगों के नाम नहीं पता.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया. स्थानीय अस्पताल से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.








