पटना- सांसद पप्पू यादव ने बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे अभ्यर्थियों का समर्थन किया है. पप्पू यादव ने ऐलान किया कि अगर पूरी बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द नहीं की तो 1 जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा. उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की जांच हाई कोर्ट से कराने की भी मांग की है.
सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘बीपीएससी आयोग ने सिर्फ एक सेंटर की परीक्षा रद्द की है और वहां के अभ्यर्थियों का फिर से एग्जाम लिया जा रहा है. हमारी मांग है कि इस पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे से इसका आयोजन किया जाए. सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने लाना चाहिए. बिहार के बच्चे लगातार अवसाद में हैं. परीक्षा और पेपर के मुद्दे पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए.’
बता दें कि बड़ी संख्या में छात्र 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. बीच आज पटना में BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. पुलिस के लाठीचार्ज में कई बीपीएससी अभ्यर्थियों के जख्मी होने की बात कही जा रही है. इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








