पटना- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने लालू यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आजकल लालू यादव अपनी बेबसी हर लोगों के सामने गा रहे हैं।
बिहार की जनता ने इनको अपना सिरमौर्य बनाया था लेकिन, ये अपनी गलत नीतियों और निजी स्वार्थ की वजह से अपने ही लोगों को धोखा देने लगे। भूले बिसरे गीत गाकर लोगों को लुभा रहे हैं कि उन्होंने क्या किया?
बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि 90 के दशक में जब लालू यादव के हाथ से सत्ता जा रही थी, तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को राजनीति में स्थापित करने के लिए इसी तरह से लोगों को लुभाया था। उसके बाद भी दलितों की स्थिति सही नही हो पायी थी। इन्होंने कभी पिछड़े, दलित, महादलित परिवारों के लिए कुछ नहीं किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा, जो व्यक्ति रथ से चलता है। जिसका पुत्र चार्टर्ड प्लेन में जन्मदिन मनाता है। वह कैसे दलित- महादलित का हितैषी हो सकता है। मनोज शर्मा ने आगे कहा कि लालू यादव स्वांग रच रहे हैं। पहले पत्नी को स्थापित करने के लिए स्वांग रच रहे थे। अब अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए स्वांग रच रहे हैं।
दरअसल, इन्हें पता है कि अभी बिहार की राजनीति में भाजपा और जदयू की मजबूत गठजोड़ है और 2025 के चुनाव में पूरे महागठबंधन की हालत पतली होने वाली है। महागठबंधन की स्थिति 2010 वाली होने वाली है। इस वजह से लालू यादव पूरी तरह से सहमे हुए हैं।
इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जबकि बिहार की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है कि यह सत्ता से बाहर रहते हैं तो इनका चेहरा अलग होता है और सत्ता में वापस आने के बाद यह सामंतवादी हो जाते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








