यूपी- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां पुलिस और तीन आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे तीनों आतंकी ढेर हो गए.
कार्रवाई पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से की. मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई.
जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस को सूचना दी थी कि गुरदासपुर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ खालिस्तानी आतंकी पूरनपुर थाना क्षेत्र में छुपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रविवार सुबह खमरिया प्वाइंट पर तीन अज्ञात बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई. संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया.
पुलिस को घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई. तीनों आतंकियों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई.
मारे गए आतंकवादियों के पास दो एके 47 दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ. मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के तौर पर हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








