बिहार- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का स्वागत कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसाकर की. लालू यादव रविवार को रोहतास के दावथ प्रखंड स्थित बभनौल अड्डा पहुंचे. यहां उन्होंने काबुल खां के घर में आयोजित पारिवारिक समारोह में भाग लिया.
लालू यादव के आगमन से पूरे इलाके में हलचल मच गई। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. लालू यादव के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें घेरे में ले रखा था और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखने की अपील की गई थी. इसके बावजूद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘प्रगति यात्रा’ पर जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि “उन्हें यात्रा पर निकलने दीजिए. वह इसी तरह यात्रा पर निकलते रहते हैं, इसका कोई खास मायने नहीं है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








