पटना- ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर नदवां रेलवे स्टेशन पर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. पटना-गया रेलखंड के नदवां स्टेशन पर लोगों ने पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया और हंगामा किया.
बताया जाता है कि ट्रेन में बोगियों की संख्या कम थी, जिससे कई यात्री अपनी गंतव्य स्थान पर जाने से वंचित रह गए हैं. जिससे नाराज यात्रियों ने ट्रेन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया है.
मिली जानकारी अनुसार, ट्रेन नंबर 03264 पैसेंजर ट्रेन गया से चलकर पटना जा रही थी. जहां पर नदवां रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पहुंची, सैकड़ों की संख्या में लोग रेलवे पटरी पर आ पहुंचे और ट्रेन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस लोग को समझाने में जुटी रही लेकिन हो हंगामा होता रहा. भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग किया गया है, उसके बाद ट्रेन को चालू कराया गया है.
गुस्साए स्थानीय लोगों ने कहा कि हर ट्रेन में 15 बोगियां रहती थीं लेकिन इधर कुछ दिनों से हर ट्रेन में महज 6-7 की संख्या में बोगी रह रही है. ऐसे में कई यात्री ट्रेन में यात्रा करने से वंचित रह जा रहे हैं. लोगों ने कहा कि हमारी मांग पर सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








