डेस्क- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आंबेडकर पर दिये अपने बयान को लेकर विवादों में हैं. इस बीच उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कांग्रेस पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया.
शाह ने कहा, “कांग्रेस कल से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है, जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं. मैं हमेशा आंबेडकर के रास्ते पर चला हूं, मैं उनका कभी भी अपमान नहीं कर सकता. कांग्रेस बीआर अंबेडकर विरोधी है, यह आरक्षण और संविधान के खिलाफ है. कांग्रेस ने वीर सावरकर का भी अपमान किया. आपातकाल लगाकर उन्होंने सभी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया.”
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा विपक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भाजपा सभी कानूनी विकल्पों पर विचार करेगी. संसद के अंदर और बाहर जो भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब दे रहे थे. उसी समय उन्होंने आंबेडकर की विरासत के बारे में चर्चा की. उसी दौरान उन्होंने कहा, “आजकल आंबेडकर का नाम लेना फैशन हो गया है. अब ये फैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.”
आंबेडकर पर शाह के बयान से इस समय भारी बवाल मचा है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल ने बयान की निंदा की है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “यह संविधान के खिलाफ हैं. वे पहले ही कह रहे थे कि संविधान को बदलेंगे. उनका पूरा का पूरा काम भीम राव अंबेडकर ने जो किया और जो संविधान है उसे खत्म करने का है. पूरा देश जानता है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








