रांची- झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पर विदेशी फंडिंग के जरिए धन जुटाने का आरोप लगा है. इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी जिसके बाद आयोग नें बोकारो डीसी को पत्र लिख कर आवश्यक कार्यवाई करने को कहा है.
बोकारो डीसी को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी राहुल बनर्जी ने ईमेल के जरिए राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है कि झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अवैध तरीके से विदेशी फंडिंग के जरिए धन मंगाया था, जिसका इस्तेमाल चुनाव में किया गया.
पत्र में लिखा है कि चुनाव में विदेशी धन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, यह चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह उल्लंघन है. पत्र के जरिए चुनाव आयोग से यह भी शिकायत की गई है कि ज्यादातर विदेशी धन सऊदी अरब से लाया गया था. इस संबंध में ईमेल में क्यूआर कोड और भेजी गई राशि का ब्योरा भी दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब हो कि जयराम महतो ने चुनाव के दौरान खुद ही ट्वीट कर प्रवासी मजदूरों द्वारा चंदा के लेन देन की जानकारी एक्स पर साझा की थी. इसे भी एक सबूत के तौर पर पेश किया गया है.
वहीं इस पूरे मामले पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो ने पार्टी के उपर विदेशी फंडिंग के लग रहे आरोपों के बेबुनियाद बताया. हालांकि वो इस बात को मानते हैं की उनकी पार्टी नें चुनाव के वक्त स्कैनर जारी किया था जिसके जरिए साउथ अफ्रिका, कतर समेत कई देशों में रहने वाले उनके समर्थकों नें पैसे भेजे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








