रांची- स्कूल जाने वाली मासूम बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है. शख्स की पहचान रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले मोहम्मद फिरोज अली के रूप में हुई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फरार हो गया है और अपने सभी नंबरों को उसने बंद कर लिया है. जिस स्कूटी से वह छेड़खानी की घटना को अंजाम देता था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. मामले में आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर रांची पुलिस के द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी कर उस पर इनाम की घोषणा की गई है.
रांची पुलिस के द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. आरोपी फिरोज अली का पता बताने वाले व्यक्ति को 10000 नगद इनाम दिया जाएगा और उसके नाम को गुप्त रखा जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि पूरा मामला रांची के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स स्कूल से जुड़ा हुआ है. सुबह के वक्त स्कूटी पर सवार फिरोज स्कूल जाने वाली बच्चियों के साथ हर दिन छेड़खानी करता था. मामले को लेकर पुलिस में कभी शिकायत नहीं की गई, इस वजह से पुलिस को मामले की जानकारी ही नहीं हो पाती थी.
लेकिन कोतवाली इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाया गया. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने के बाद रांची आईजी, डीआईजी से लेकर एसएसपी तक आरोपी की गिरफ्तारी को के लिए जुट गए हैं.
सूचना के लिए ये नंबर जारी किये गए हैं-
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी सिटी, रांची- मो. – 9431706137
डीएसपी कोतवाली, रांची, मो. – 9431770077
कोतवाली थाना प्रभारी, मो. – 9431706158








