झारखण्ड- गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह डेटोनेटर ब्लास्ट हो गया. इसमें 2 जवान घायल हो गए. घायल दोनों जवान झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) में पोस्टेड हैं.
जैप के ये जवान डेटोनेटर जमा कराने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान एक डेटोनेटर में ब्लास्ट हो गया. इसमें हवलदार अशोक कुमार का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. गौतम के हाथ की उंगली उड़ गयी.
घायल सिपाहियों को आनन-फानन में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएस) पहुंचाया गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. जैप-5 के हवलदार अशोक कुमार और सिपाही गौतम कुमार डेटोनेटर ब्लास्ट की चपेट में आ गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि अशोक कुमार (हवलदार) बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले हैं. गौतम कुमार (कांस्टेबल) साहिबगंज जिले के रहने वाले हैं.








