रांची- लालू प्रसाद यादव राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के लिए चुनाव प्रचार करने रविवार को कोडरमा पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों से सुभाष यादव को वोट कर विजयी बनाने की अपील की. बीजेपी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकिए. देशभर में इंडिया गठबंधन मजबूत है.
राजद के स्टार प्रचारक लालू प्रसाद यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन मजबूत है. झारखंड में भी ये गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है. इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ कर फेंक देना है.
उन्होंने लोगों से कहा कि आप सभी राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को भारी मतों से जीत दिलाएं. उन्हें सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. लालू प्रसाद ने कहा कि सुभाष यादव बहादुर आदमी हैं. इसलिए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








