डेस्क- बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को फोन पर धमकी देने के मामले में एक शख्स का नाम सामने आया है. इस शख्स का नाम मोहम्मद फैजान खान बताया जा रहा है और वह रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. मुंबई पुलिस ने गुरुवार को रायपुर में फैयाज खान से पूछताछ भी की. हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की तथा उसे नोटिस जारी कर बांद्रा पुलिस थाने में हाजिर होने के लिए कहा है.
इधर, मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में जिस मोहम्मद फैजान खान को नोटिस भेजा है, उसका बयान सामने आया है. फैजान ने मीडिया से बातचीत में कहा, मेरा फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था और मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
5 नवंबर को किसी ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी. मुंबई पुलिस मुझसे पूछताछ करने रायपुर आई. उन्होंने मुझसे 1-2 घंटे पूछताछ की और मेरा बयान लिया और मुझे 14 नवंबर को मुंबई बुलाया.








