रांची- सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. पप्पू यादव ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड में एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनेगी.
हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘झारखंड में एक्के नारा, हेमंत दुबारा.’ पप्पू यादव ने आगे लिखा- राज्य के स्वाभिमान के प्रतीक जनप्रिय सेवक हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.
पप्पू यादव ने झारखंड गठन में शिबू सोरेन के योगदान को भी याद किया. उन्होंने आगे लिखा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने लिखा कि अब भाई हेमंत सोरेन झारखंड को सबसे अच्छा बनाने के लिए समर्पित हैं. उन्होंने लिखा कि विराट चुनावी जीत पर हेमंत सोरेन के साथ चर्चा की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








