रांची- मंगलवार को CBI ने तीन राज्यों की 16 जगहों पर एक साथ रेड डाली है. ये छापेमारी कोलकाता बिहार और झारखंड में कि गई है जिसमें 11 जगहों पर सिर्फ झारखंड में छापेमारी की गयी है. छापेमारी में कैश, ज्वेलरी और सोने की ईट बरामद होने की बात कही जा रही है.
झारखंड के तीन जिलों- साहिबगंज, पाकुड़ और राजमहल में ये रेड की गई है. तीन जिलों में जिन लोगों के घर छापेमारी की गई है वह सभी पंकज मिश्रा के करीबी बताए जा रहे हैं.
इसके अलावा सीबीआई की ओर से कोलकाता और पटना में भी छापेमारी की गई है. 1200 करोड़ रुपए के अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने रेड के दौरान अलग-अलग ठिकानों से 50 लाख रुपए जब्त किए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची में सीबीआई की टीम प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति के घर पहुंची. प्रेम प्रकाश ही नहीं बल्कि उनके सीए जयपुरियार के घर भी छापेमारी की गई है. इसी के साथ-साथ नामकुम की एक यूनिवर्सिटी और अस्पताल में भी पुलिस का छापा पड़ा है.








