डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का रविवार को अमेरिका में निधन हो गया. डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने हेलेना के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की. हेलेना अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी थी. हेलेना के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है.
हेलेना ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले रविवार को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर अपनी आखिरी फेसबुक पोस्ट की थी. अपनी पोस्ट में हेलेना ने लिखा था, ‘अजीब लग रहा है. बहुत मिले-जुले इमोशंस हैं और पता नहीं क्यों… बहुत कन्फ्यूजिंग महसूस हो रहा है.’
बता दें कि मिथुन और हेलेना की शादी महज 4 महीने ही चल सकी थी. एक पुराने इंटरव्यू में हेलेना ने मिथुन के साथ अपनी शादी को एक ‘धुंधला सपना’ कहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्टारडस्ट मैगजीन से बात करते हुए हेलेना ने कहा था, ‘मैं बस ये विश करती हूं कि काश ऐसा ना हुआ होता. उन्होंने मुझे ये यकीन दिलाने में ब्रेनवॉश किया था कि मेरे लिए बने पुरुष वही हैं. बदकिस्मती से, वो कामयाब हो गए थे.’
पहले कभी इस तरह की भी अफवाहें थीं कि वो मिथुन से अपने शिकवे दूर करके फिर उनके साथ आने वाली हैं. इस बात पर हेलेना ने कहा था, ‘मैं कभी उनके पास नहीं जाऊंगी, भले वो सबसे अमीर आदमी हों. मैंने एलीमनी भी नहीं मांगी थी, ये बस एक बुरा सपना सपना था, जो अब खत्म हो चुका है.’
इंटरव्यू में हेलेना ने बताया था, ‘मैंने उनपर सच में यकीन कर लिया था जब उन्होंने कहा था कि वो मुझसे प्यार करते हैं. लेकिन जब मैंने उन्हें बेहतर समझना शुरू किया तो एहसास हुआ कि वो अपने अलावा किसी से प्यार नहीं करते. वो बहुत इमैच्योर थे और मैं उनसे कई साल छोटी थी, फिर भी मुझे उनसे बड़ा महसूस होता था.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








