पटना- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के मौके पर बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के पैर छुए. इस अप्रत्याशित पल से सिन्हा कुछ देर के लिए आश्चर्यचकित रह गए.
मुख्यमंत्री के इस विनम्रता भरे कदम ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा. उनके बगल में खड़े मंत्री विजय चौधरी और प्रधान महासचिव दीपक कुमार ने स्थिति को संभालते हुए मुख्यमंत्री को वहां से आगे ले गए.
दरअसल आज चित्रगुप्त पूजा है. पटना सिटी के चित्रगुप्त मंदिर हर वर्ष चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है. चित्रगुप्त पूजा पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा इस दौरान अपने संबोधन में मंदिर के जीर्णोद्धार और मंदिर की मूर्ति को फिर से वापस लाने में मुख्यमंत्री के योगदान की चर्चा कर रहे थे. उनकी तारीफ कर रहे थे तभी मुख्यमंत्री उठे और अचानक उनका पैर छू लिये.
बता दें कि इससे पहले 10 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में नीतीश कुमार इंजीनियर से कह रहे थे कि कहिए तो आपके पैर छू लें. ये कहकर नीतीश कुमार आगे बढ़े, जिसके बाद इंजीनियर पीछे हटते हुए उनसे ऐसा न करने की विनती करता दिखा था.








