डेस्क- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल सेल को मिली है. सेल को अज्ञात नंबर से मैसेज मिला जिसमें कहा गया है कि यदि योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में CM के पद से इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.
इस धमकी के बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हो गई हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को और भी दुरुस्त के साथ-साथ कड़ा कर दिया गया है. वहीं इस पूरे मामले की जांच में मुंबई पुलिस जुट गई है.
बता दें कि पिछले महीने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर हुआ था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर कई राउंड फायरिंग की थी. इसके बाद इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. मुबंई पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में कई लोगों को अरेस्ट किया है.








