रांची- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड के बरकट्ठा में चुनावी सभा की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया.
शाह ने कहा कि तुष्टीकरण में डूबी हेमंत सोरेन सरकार झारखंड का भला नहीं कर सकती. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड के द्वार खुले है. बड़ी संख्या में घुसपैठ हो रही है. अमित शाह ने कहा कि हम घुसपैठियों को झारखंड की जमीन से बाहर निकालेंगे. अमित शाह झारखण्ड के बरकट्ठा में बोल रहे थे.
अमित शाह ने कहा कि अगर झारखंड में घुसपैठ को रोकना है, तो हेमंत सोरेन सरकार को हटाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है और झारखंड में सत्ता परिवर्तन अनिवार्य हो गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शाह ने युवाओं की बेरोजगारी को लेकर भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा इंडी अलाइंस की सरकार को उखाड़ फेंकना हैं. झारखंड में एक बार फिर कमल खिलाना है. भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को बदलना है. युवाओं को बचाने के लिए परिवर्तन करना है.
अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो पहले ही साल 2 लाख 85 हजार युवाओं को हम सरकारी नौकरी देंगे. अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र है कि हम प्रदेश के बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 2 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








