बिहार- रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन और हथियारों के जखीरा को जब्त किया है. इसके साथ ही कैश और अन्य आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई है.
जानकारी अनुसार, रोहतास एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में जिला के 14 थानों की पुलिस ने सैप तथा एसटीएफ के साथ नगर थाना क्षेत्र के मुबारकगंज में छापेमारी की. यहां 1 किलो 800 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ (हेरोइन) को बरामद किया.
तस्करी में शामिल 11 कुख्यात अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. इसका मास्टर माइंड महज 22 साल का युवक बताया जा रहा है. जिसके इशारे पर पूरे सासाराम में नशे का कारोबार व आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लगभग 40 कमरों का एक तहखाना बनाकर यह कारोबार शहरी क्षेत्र में वर्षों से चल रहा था. गुप्त सूचना पर जब यह कार्रवाई हुई तो पुलिस को सफलता मिली. स्पेशल ड्राइव के दौरान पुलिस ने छापामारी कर दो देसी बंदूक, एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 39 कारतूस बरामद किया. साथ ही एक लाख 31 हजार नगद भी मौके से बरामद किया है.”








