पटना- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम महेश पांडेय है और उसे दिल्ली से पकड़ा गया. अब तक की जानकारी के अनुसार धमकी देने वाला आरोपी लॉरेंस गैंग से नहीं है.
पुलिस ने आरोपी के मोबाईल को जब्त कर लिया है. जानकारी अनुसार, मोबाइल में दुबई का सिम इस्तेमाल किया जा रहा था. पुलिस आरोपी से पूछ-ताछ में जुट गई है।
दरअसल, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाई थी. जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पप्पू यादव को फोन करके धमकी दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लॉरेंस गिरोह के सदस्य ने पप्पू यादव के तमाम ठिकानों को चिह्नित करने की बात कही थी. फोन पर पप्पू यादव के तमाम ठिकानों का जिक्र भी किया था . फोन करने वाले शख्स ने पप्पू के 9 ठिकानों की चर्चा की जिसमे पटना स्थित दो आवास का जिक्र भी किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








