रांची- भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने सोमवार को जामताड़ा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया. जामताड़ा में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की नामांकन रैली में काफी संख्या में समर्थक कार्यकर्ता हाथ में झंडा लिए निकले.
सीता सोरेन अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए जामताड़ा निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय पहुंचीं. जहां उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया.
नामांकन के बाद सीता सीता सोरेन ने कहा कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. जब भाजपा ने उन्हें जामताड़ा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है तभी से जामताड़ा की जनता का अपार समर्थन और सम्मान उन्हें प्राप्त हो रहा है. सीता सोरेन कहा कि जामताड़ा की जनता से जो सम्मान मिला है वो उसे कायम रखेंगी और जामताड़ा का चहुंमुखी विकास करेंगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीता सोरेन के साथ जामताड़ा विधानसभा चुनाव के लिए आजसू से बागी हुए नेता तरुण कुमार गुप्ता कैंची छाप की पार्टी से अपना नामांकन किया. तरुण कुमार गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ रैली भी निकाली.
वहीं दूसरी और नाला विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने भी अपना पर्चा दाखिल किया. भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहे और जनसभा को भी संबोधित किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








