रांची- इरफान अंसारी के बयान के बाद झारखण्ड की राजनीति गरमाई हुई है. भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है. आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इस बीच कांग्रेस ने सीता सोरेन के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है. अब सीता सोरेन ने भी मुकदम दर्ज कराने की बात कही है.
इरफान अंसारी द्वारा दिये गए बयान के बाद सीता सोरेन ने भी मोर्चा खोल दिया. उन्होंने कहा कि जब से मुझे भाजपा ने जामताड़ा से प्रत्याशी बनाया है, तब से डॉ इरफान अंसारी और उनके पिता फुरकान अंसारी बौखला गये हैं. अपनी हार देख वह मेरे खिलाफ अनाप-सनाप बयानबाजी कर रहे हैं.
सीता सोरेन ने कहा कि इरफान अंसारी कोई बच्चा नहीं हैं, जिन्हें बोलने का ज्ञान नहीं है. मैं किस परिवार से हूं, क्या वे नहीं जानते. मैं उन पर मुकदमा करूंगी. उन्होंने केवल मेरा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की आदिवासी महिलाओं का अपमान किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके पिता फुरकान अंसारी कहते हैं कि वोट आते ही भाजपा जात-पात की राजनीति करने लगती है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि वर्षों से दोनों पिता पुत्र जामताड़ा में गंदी राजनीति कर रहे हैं. इनको इस बार यहां से करारी हार मिलेगी.
मेरे ऊपर की गयी अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आदिवासी समाज में उबाल है. लोग यह भी कह रहे हैं कि इरफान अंसारी को आदिवासी गांवों में घुसने नहीं दिया जायेगा.








