पटना- त्योहारों के मद्देनजर बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. इसे लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं. त्योहारों में विधि व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 9 नवंबर तक बिहार के सभी पुलिसकर्मी, पुलिस पदाधिकारी की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, दिवाली, कालीपूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने को लेकर 29 अक्टूबर से 09 नवंबर तक सभी प्रकार की छुट्टी को रद्द किया गया है। किसी भी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी की छुट्टी उस परिस्थिति में मिलेगी जब कोई आपात स्थिति हो। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और अन्य पुलिस विंग को इसकी जानकारी दे दी है।



