पटना- पटना के बिहटा में एक शख्स की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वह कल से लापता था. हत्या की खबर सुनकर उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा और आईआईटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.
मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थानाक्षेत्र के लई रोड स्थित ठाकुर प्रसाद हाई स्कूल के पीछे जंगल में एक व्यक्ति के शव को लोगों ने देखा. शख्स की हत्या ईंट पत्थर से कुचलकर की गई थी. हत्या की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
घटना को लेकर मृतक के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया कि, हम लोग मनेर में क्लीनिक चलाते हैं. मेरे पिताजी वहां पर प्रैक्टिस करते हैं. कल दोपहर 2:00 बजे क्लीनिक से अपने घर के लिए निकले थे और शाम 5:00 बजे तक उनसे बात हुई, लेकिन उसके बाद उनका फोन बंद हो गया. घर भी नहीं पहुंचे जिसके बाद हम लोगों ने काफी खोज भी की. लेकिन नहीं मिले अंत में स्थानीय थाना में आवेदन भी दिया था, वहीं अब शव बरामद किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








