पटना- जीआरपी ने राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर एक व्यक्ति को 30 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति को जीआरपी पुलिस अपने साथ थाने ले आई है जहां पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार युवक राजधानी एक्सप्रेस से आया था जहां उतरने के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया. उसने अपने आप को ठेकेदार बताया है.
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पटना में ठेकेदारी करता है. मजदूरी का भुगतान करने के लिए वह कटिहार से पैसा लेकर आ रहा था. पाटलिपुत्र स्टेशन से घर जा रहा था. उसके बैग में पांच पांच सौ रुपये की 60 गड्डी थी.
पुलिस ने शख्स से रुपये का ब्योरा मांगा तो वह नहीं दे सका. जिसके बाद रेल पुलिस आयकर विभाग को सूचना देने के साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी गई है. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी अभिषेक आनंद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दीघा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर स्थित एबीसी कॉम्प्लेक्स में रहता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








