पटना- बीते रविवार को इस्कॉन मंदिर में मारपीट की घटना हुई थी जिसे लेकर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस्कॉन मंदिर प्रबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए मंदिर के अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है.
इस्कॉन मंदिर की घटना को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि ‘इस्कॉन मंदिर पटना की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है. भक्तों की श्रद्धा एवं गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम मंदिर अध्यक्ष और उनके कुछ भक्तों के द्वारा किया गया है.’
उन्होंने आगे लिखा- ‘मैंने पूर्व में भी मंदिर में चल रहे घिनौने कृत्य का खुलासा किया था जो आज सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ गया है. पूर्व में मेरी बातों को गंभीरता से लिया गया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नाबालिग बच्चों के साथ शोषण और यहां चल रहे काले कारनामे की एक लंबी लिस्ट है. जिसके आरोपित बने इस्कॉन पटना के अध्यक्ष हैं. कई लोगों का अब पर्दाफाश हो चुका है.’
”अभी भी इसे दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं इस पर लगातार आवाज उठाता रहूंगा. सरकार एवं इस्कॉन की गवर्निंग बॉडी कमीशन से मांग है कि ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए. प्रताप यादव ने इस ट्वीट को पीएम मोदी, बीजेपी और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को भी टैग किया है.








