पटना- राजधानी पटना में अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड सचिवालय कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजीव रत्न गुप्ता के रूप में हुई है. घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी इलाके की है.
जानकारी के अनुसार, अहले सुबह 4 बजे वह रोजाना की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. अपराधी पहले से राजीव रत्न गुप्ता का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही अपराधियों की उनपर नजर पड़ी, उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस दौरान 5 गोली लगते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाद में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए.
वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई है. साथ ही अपराधियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगालने की कोशिश की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








