डेस्क- हाइबॉक्स ऐप से जुड़े 500 करोड़ के घोटाले के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए कहा जो कि एक फ्रॉड ऐप है।
बता दें कि इस मामले में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पहले ही इस धोखाधड़ी के मुख्य साजिशकर्ता सिवाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की स्थापना की थी।
इसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप लॉन्च किया गया। इस ऐप के माध्यम से लगभग 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटाले में कई बड़ी हस्तियों और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर्स का भी नाम सामने आ रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले में सिर्फ रिया ही नहीं बल्कि कॉमेडियन भारती सिंह, यूट्यूबर एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान जैसे बड़े स्टार्स का नाम भी सामने आया है। इस घोटाले से जुड़े लोगों को पुलिस नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला रही है। इसी कड़ी में रिया चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।








