मोतिहारी- बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराब की तस्करी बदस्तूर जारी है. तस्कर न सिर्फ शराब की तस्करी कर रहे हैं बल्की बेखौफ होकर पुलिस जवानों की पिटाई भी कर रहे हैं. ताज़ा मामला मोतिहारी का है जहां शराब तस्करों ने एसएसबी के 2 जवानों की पिटाई कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
बताया जा रहा है कि 20वीं वाहिनी के एसएसबी जवान अरुण कुमार सिंह और संतोष पांडुरंग सरकारी मोटरसाइकिल से कुण्डवा चैनपुर में अपने कैम्प पर जा रहे थे. इस बीच भारत नेपाल सीमा पर मोटरसाइकिल पर शराब से भरी बोरी को देखकर दोनों जवानों ने शराब तस्कर को रोका.
उसके बाद तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर गांव की तरफ भाग गए. थोड़ी ही देर में कई तस्कर वहां पहुंच गए और लाठी-डंडे से एसएसबी के दोनों जवानों की बुरी तरह से पिटाई कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जवान संतोष पांडुरंग किसी तरह उनके चंगुल से बचकर वहां से भागा और एसएसबी कैंप पहुंचा. इधर एसएसबी जवान अरुण कुमार सिंह की लाठी-डंडा और लोहा के रड से पिटाई करने के बाद तस्कर उसे उठाकर नेपाल लेकर चले गये. फिर वहां नेपाली परिक्षेत्र में उसकी पिटाई की गई. इस दौरान भीड़ वहां तमाशबीन बानी रही.
वहीं, सूचना पर एसएसबी के अन्य जवान आए और उसे छुड़ाकर इलाज के लिए सीतामढ़ी के बैरगनिया सीएचसी ले गए. जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. वारदात के समय दोनों जवान सिविल वर्दी में थे.
घटना को लेकर एसएसबी कुंडवाचैनपुर कैंप के सहायक कमांडेंट अमित सोनी के लिखित बयान पर छह नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








