धनबाद- धनबाद में अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक जमीन कारोबारी का नाम शाहबुद्दीन बताया जा रहा है.
जानकारी देते हुए कारोबारी के भतीजे सद्दाम ने बताया कि असर्फी अस्पताल के समीप ही शान डेवलपर्स का कार्यालय है. शान डेवलपर्स के नाम से वह रियल स्टेट का कारोबार करते हैं. झरिया से कार से अपने ऑफिस लौट रहे थे. ऑफिस के समीप वह कार से उतरे और कुछ दूर चले थे.
इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों के द्वारा उसके चाचा के ऊपर फायरिंग कर दी गई. अपराधी एक राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए. उनके द्वारा चिल्लाने और गोली की आवाज सुनकर सभी भागे. उन्हें एक गोली लग गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आनन फानन में जख्मी हालत में कारोबारी शाहबुद्दीन को असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है. अस्पताल से शव को एसएनएमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.








