हजारीबाग- हजारीबाग में उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग में लगे पांच हाइवा को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया. वहीं, चालक और उपचालक के साथ मारपीट भी की गई है. घटनास्थल पर अपराधियों ने फायरिंग भी की है.
घटना के बाद से हाइवा मालिकों और चालकों में भय उत्पन्न हो गया है. घटना के पीछे का कारण क्या है, किन गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. अपराधियों के धर पकड़ को लेकर गश्ती भी तेज कर दी गई है.
जानकारी अनुसार, केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर स्टाफ होटल से थोड़ा आगे एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना से कोयले की ढुलाई कर रहे 5 हाइवा को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया. करीब 8 से 9 की संख्या में उग्रवादियों ने 30 सितंबर को घटना को अंजाम दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी मिलते ही कई बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना के बाद से अपराधियों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है.








