रांची- जेएसएससी कार्यालय के आस-पास निषेधाज्ञा लगाई गई है इसके बावजूद सोमवार 30 सितंबर को बड़ी संख्या में छात्र कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों के आंदोलन को देखते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है.
सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों ने कहा कि आयोग के द्वारा एक बार फिर सीजीएल परीक्षा की सीट बेचने का काम किया जा रहा है. जिस तरह से 21 और 22 सितंबर को परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीक हुए और इसका साक्ष्य भी छात्रों ने दिया, बावजूद इसके आनन-फानन में उत्तर कुंजी जारी किए गए. उससे साफ जाहिर होता है कि जेएसएससी की मंशा क्या है.
परीक्षार्थियों का कहना है कि सरकार ने छात्रों के साथ छल करने का काम किया है.2015-16 से यह परीक्षा ली जा रही है. इसके बावजूद अब तक पूरा नहीं हुआ है. एक बड़ा रैकेट जिसमें कुछ कोचिंग संस्थान भी हैं जो इसमें संलिप्त होकर सेटिंग कर मेधावी छात्रों का गला घोटने का काम करते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








