बिहार- बिहार के मधेपुरा में एक BPSC शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शिक्षिका के खुदकुशी कर लेने से शिक्षक महकमे में सनसनी फैली है. आत्महत्या करने वाली शिक्षिका की पहचान अयोध्या निवासी अदिति सिंह चौहान के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका अदिति सिंह दरभंगा निवासी एक अन्य शिक्षिका के साथ किराये पर एक फ्लैट में रहती थीं. इस फ्लैट का मुख्य दरवाजा एक था जबकि दोनों शिक्षिका अलग-अलग कमरे में रहती थीं. इधर, जितिया व्रत की छुट्टी होने पर अदिति सिंह चौहान व उनकी फ्लैट पार्टनर अपने-अपने कमरे में ही थीं.
अदिति के साथ फ्लैट में रहने वाली उनकी सहेली ने बताया कि मंगलवार की रात को दोनों ने साथ खाना खाया था. इस बीच अदिति के घर से उसकी बहन ने कई बार मेरे नंबर पर कॉल किया. ऐसा पहली बार हुआ था कि अदिति के घर से मुझे फोन आए. अदिति की बहन ने फोन पर कहा कि अदिति से बात करा दे. वो फोन नहीं रीसिव कर रही.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अदिति अपने कमरे में सो रही थी. मैंने उन्हें बता दिया. जिसके बाद अगले दिन फिर फोन आया. बुधवार को करीब 11 बजे मैं स्नान कर रही थी. बाद में अदिति से बात करायी. अदिति ने बात करके मेरा फोन मुझे लौटा दिया. अदिति की दोस्त ने बताया कि वो करीब 12 बजे किसी काम से मधेपुरा चली गयी.
जब वो शाम में करीब 5 बजे वापस आयी तो फ्लैट का गेट अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो खिड़की से झांका. अंदर अदिति फंदे से लटकी हुई मिली. वहीं अदिति के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गयी.
अदिति के परिजन गुरुवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच गए.अदिति सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोका, मधेपुरा में शिक्षिका थीं. उन्होंने 23 नवंबर 2023 को यहां ज्वाइन किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








