डेस्क- सिलीगुड़ी में बिहार से परीक्षा देने गए छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सांसद और मंत्री गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है.
मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि बंगाल में रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट और परीक्षा देने गए बिहार के बच्चे के साथ मारपीट ? क्या ये बच्चे हिंदुस्तान के अंग नहीं? क्या ममता सरकार ने सिर्फ बलात्कारियों को बचाने का ठेका ले रखा है?
वहीं, बिहारी युवकों के साथ मारपीट के मामले के वायरल वीडियो पर बंगाल के मंत्री शोवन देब ने प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने कहा कि मुझे मामले की उचित जानकारी नही है, लेकिन अगर ऐसा कुछ हुआ है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी. मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मामला मेरी जानकारी में नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि बताया जा रहा है कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रजत भट्टाचार्य बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार रजत बांग्ला पाखो नामक संगठन से जुड़ा है. यह संगठन बंगाली भाषा की वकालत करने के लिए जाना जाता है.
वहीं आरोपी राजत भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार और यूपी से नकली प्रमाणपत्र लेकर युवक एसएससी परीक्षा के लिए आ रहे हैं और हमारे युवकों की नौकरियां छीन रहे है.








