देवघर- असम के सीएम हिमंता विश्वशर्मा शनिवार को देवघर पहुंचे जहां उन्होंने झारखंड में एनआरसी और पेपर लीक के मामले पर सरकार को घेरा. हिमंता ने झारखंड में आयोजित होने वाली सीजीएल और अन्य सरकारी परीक्षाओं में धांधली पर कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ जो भी गलत करेगा उसे पर कठोर कार्रवाई होगी.
उन्होंने कहा कि साहिबगंज में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री ने भी कहा है कि युवाओं के जीवन के साथ खेलने वाले लोगों को कानून के हिसाब से उल्टा लटकाया जाएगा.
वहीं, बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी हिमंता ने कहा कि विपक्ष अगर केंद्र सरकार पर यह आरोप लगा रहा है कि इंटरनेशनल बॉर्डर क्यों नहीं लॉक किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हिमंता ने कहा इंटरनेशनल बॉर्डर लॉक किया जा चुका है. लेकिन जो घुसपैठिए भारत में घुस गए हैं और दामाद बन गए हैं उन्हें कानून के हिसाब से मारकर भगाना है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी एनआरसी किया जाएगा और जो कागज नहीं दिखाएगा उसे बांग्लादेश भेजा जाएगा.
वहीं हिमंता ने जरमुंडी के पूर्व विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय से मुलाकात की. यहां उन्होंने दावा किया किस बार जरमुंडी में उनकी जीत तय है.
बता दें कि जरमुंडी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी काफी कम मतों से हारती रही है, यहां से कांग्रेस के बादल पत्रलेख पिछले दो बार से इस क्षेत्र से विधायक हैं, लेकिन हरिनारायण राय हमेशा ही इस क्षेत्र में अपना दबदबा रखे हैं और दो बार निर्दलीय विधायक जीत चुके हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








