रांची- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर कोविंद समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. मंजूरी मिलने के बाद अब राजनीतिक बयान आने शुरू हो गए हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी एक्स पर ‘वन नेशन वन इलेक्शन’पर प्रतिक्रिया दी है.
हेमंत सोरेन ने लिखा कि “एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव लोकतंत्र की मूल भावना पर कुठाराघात है. यह हमारे संघीय ढांचे को कमजोर करने और राज्यों की स्वायत्तता को नष्ट करने का एक षड्यंत्र है.
इस प्रस्ताव से लोगों की आवाज दबाई जायेगी और उनके मतदान के अधिकार का अपमान होगा. डिमोनेटाइजेशन की जन-विरोधी एवं असफल नीति की तरह ही यह कदम डी-डेमोक्रेटाइजेशन की तरफ धकेलने का प्रयास है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हम इस अलोकतांत्रिक कदम का पुरजोर विरोध करते हैं. एक अन्य पोस्ट में हेमंत सोरेन ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन क्षेत्रीय मुद्दों को खत्म करने की भाजपा की चाल है. यह देश के संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ पारंपरिक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था पर भी कुठाराघात है. झामुमो इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा.








