डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के नेताओं के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- हैप्पी बर्थडे पीएम नरेंद्र मोदी जी. आपकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.
झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं और आपका प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव सबका मार्गदर्शन करता रहेगा. ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने लिखा- देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.वहीँ जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी भाजपा की ओर से जनसेवा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








