गया- गया में एक साथ तीन युवकों की मौत हो गई है. तीनों की मौत कुएं में दम घुटने से हुई है. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना गया जिले के वजीरगंज के चकसेव गांव की है. मृतकों की शिनाख्त ललन कुमार, टिंकू पांडे और सुभाष कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि, चकसेव गांव के एक कुएं में एक व्यक्ति गिर गया था.
उसे बचाने के लिए एक युवक नीचे उतरा. वह भी कुएं में ही रह गया और वापस नहीं लौटा. इसके बाद तीसरा युवक कुएं में उतरा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कुएं में तीन युवकों की मौत की आशंका को लेकर काफी देर तक कोहराम मचा रहा. किसी प्रकार तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन वह सभी मृत मिले. इसके बाद गांव में चीत्कार मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है वजीरगंज के चकसेव गांव में मातम पसर गया है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले में कार्रवाई कर रही है.








